पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीआई जमीन मामला दिग्विजयसिंहको सीबीआई ने फिर दी क्लीन चिट

टीआई जमीन मामला दिग्विजयसिंहको सीबीआई ने फिर दी क्लीन चिट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|सीबीआई नेट्रेजर आईलैंड (टीआई) जमीन मामले में प्रोटेस्ट पिटिशन का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अन्य को फिर क्लीन चिट दे दी। सीबीआई ने टीआई की फाइलों पर दिग्विजय सिंह द्वारा लिखे गए कोड एक्स-299 का खुलासा करते हुए कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया में लिखा गया था।

टीआई जमीन मामले में ईओडब्ल्यू इंदौर ने प्रकरण दर्ज कर टीआई के मालिक मनीष कालानी अन्य के खिलाफ चालान पेश किया था, किंतु दिग्विजय सिंह अन्य के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट पेश की। इस पर परिवादी पूर्व पार्षद महेश गर्ग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. मनोहर दलाल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। सीबीआई ने जांच रिपोर्ट पेश कर दिग्विजय सिंह सहित अन्य को क्लीन चिट दे दी। इसके खिलाफ पिटिशन दायर हुआ था।