पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागवत श्रवण से परलोक भी सुधर जाते

भागवत श्रवण से परलोक भी सुधर जाते

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| संकटमोचन शिव हनुमान मंदिर देवी अहिल्या उद्यान स्कीम नं. 71 सेक्टर-बी में बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। रणजीत हनुमान मंदिर से कथा स्थल तक शोभायात्रा निकली। इसके पश्चात आचार्य पं. राधेश्याम त्रिपाठी (वृंदावन) ने कथा के प्रारंभ में कहा- भागवत कथा सुनने से लोक-परलोक दोनों सुधर जाते हैं। जहां भागवत होती है, वहां भगवान उपस्थित रहते हैं। भागवत ज्ञान के प्रकाश से भक्तजनों के हृदय आलौकिक हो उठते हैं। व्यासपीठ का पूजन मोहनलाल और प्रेमबाई राठौर ने किया।