पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीकृष्ण सरस्वती महाराज के तीन दिनी प्रकटोत्सव का समापन

श्रीकृष्ण सरस्वती महाराज के तीन दिनी प्रकटोत्सव का समापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीकृष्णसरस्वती महाराज के तीन दिनी प्रकटोत्सव का समापन श्री गजानन महाराज के पारायण और पालकी यात्रा के साथ बुधवार को बापट चौराहा स्थित सूर्योदय आश्रम पर हुआ। गजानन महाराज का प्रकट उत्सव भी धार्मिक निष्ठा से मनाया गया।

इसकी शुरुआत सुबह 7 बजे से महाभिषेक हवन से हुई। गजानन महाराज की पाद पूजा सूर्योदय आश्रम पर सुबह 8 बजे पंडितों द्वारा की गई। 10 से 1 बजे तक दोनों संतों का सामूहिक चरित्र पारायण किया गया। दोपहर 1.30 बजे सूर्योदय आश्रम से पालकी यात्रा निकाली गई, जो आसपास के क्षेत्रों से होते हुए वापस आश्रम पर समाप्त हुई। यात्रा में गुरु बंधुओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाम 4 से 6 बजे तक वारकरी संप्रदाय के प्रमुख कीर्तनकारों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। शाम 7 बजे महाप्रसादी का वितरण किया गया।