- Hindi News
- सिंधी समाज का दो दिनी परिचय सम्मेलन 28 से
सिंधी समाज का दो दिनी परिचय सम्मेलन 28 से
सिंधी समाज का दो दिनी परिचय सम्मेलन 28 से
इंदौर| सिंधीसमाज का अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 28 फरवरी से माणिकबाग रोड स्थित गोकुल गार्डन में होगा। आयोजन मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट, सिंधु परिषद मैरिज ब्यूरो और समाज की सभी पंचायतों, वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में होगा। राजेंद्र माखीजा ने बताया सम्मेलन में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली आदि प्रांतों से प्रविष्टियां रही हैं। इस दौरान पुस्तिका ‘परिचय दर्पण’ का विमोचन किया जाएगा। इसके लिए समितियां गठित की गईं।