पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जितने चाहे टीआई ले लो, जांच प्रभावित होने पाए

जितने चाहे टीआई ले लो, जांच प्रभावित होने पाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइमब्रांच में अब एक नहीं बल्कि कई थाना प्रभारियों की पोस्टिंग होगी। उन्हें गंभीर मामलों की जांच सौंपी जाएगी। इसके लिए डीआईजी ने बुधवार को ही एएसपी क्राइम को बुलाकर कहा जितने चाहे टीआई ले लो लेकिन जांच प्रभावित हो।

क्राइम ब्रांच में इन्वेस्टिगेशन में दक्ष सिर्फ एक अधिकारी और 37 नाकाबिल अधिकारी का खुलासा भास्कर द्वारा किए जाने के बाद डीआईजी राकेश गुप्ता ने व्यवस्था में बदलाव कर दिया। उन्होंने एएसपी दिलीप सोनी को बुलाया और दस थाना प्रभारियों की सूची सामने रख दी।

उन्हें कहा कि जितने टीआई चाहिए ले ले लेकिन मामलों की जांच प्रभावित नहीं होना चाहिए। एएसपी ने कहा कि जो टीआई क्राइम ब्रांच में पदस्थ हों उसका कार्यकाल कम से कम एक साल का हो ताकि जांच गंभीरता से की जा सके। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच में कोई थाना प्रभारी आना नहीं चाह रहा इसके चलते लंबे समय से खींचतान चल रही है। डीआईजी ने क्राइम ब्रांच को दो गाड़ियां और देने के भी निर्देश दे दिए।