- Hindi News
- चंद महीनों के लिए मिश्रा को मोर्चे का उपाध्यक्ष बनाया
चंद महीनों के लिए मिश्रा को मोर्चे का उपाध्यक्ष बनाया
इंदौर| भाजयुमोके प्रदेशाध्यक्ष अमरदीप मौर्य का कार्यकाल चंद महीनों का बचा है, इस बीच उन्होंने इंदौर के दो कार्यकर्ताओं को उपकृत कर अपनी टीम में जगह दे दी। सुमित मिश्रा को मोर्चे का प्रदेश उपाध्यक्ष और मनीष चौकसे को कोषाध्यक्ष बनाया है। मौर्य का कार्यकाल इसी साल खत्म होने वाला है। ऐसे में नियुक्ति के बाद मिश्रा और चौकसे आने वाले समय में नई कार्यकारिणी में जगह पाएंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल है। उधर, भाजपा नगर इकाई में अध्यक्ष अभी तक कोई फेरबदल नहीं कर पाए। शंकर लालवानी की टीम के पदाधिकारी ही नगर इकाई में बने हुए हैं।
50लाख जुटाए भाजपा ने-पंडित दीनदयालउपाध्याय को याद करते हुए बुधवार को भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि के तहत नेता-कार्यकर्ताओं से धन इकट्ठा किया। सहयोग निधि प्रभारी शंकर लालवानी ने महापौर मालिनी गौड़ से सबसे पहले राशि लेकर रसीद काटी। लालवानी के मुताबिक सभी क्षेत्रों से करीब 50 लाख रुपए एकत्र होने की उम्मीद है।
सुमित मिश्रा