युवती के साथ छेड़छाड़, आरोपी पकड़ाया
इंदौर| स्कीमनंबर 54 में रहने वाली एक युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विजय नगर पुलिस के अनुसार घटना स्कीम नंबर 54 में रहने वाली युवती के साथ हुई। युवती कंपनी में नौकरी करती है। युवक आए दिन उसका पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ करता। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनय श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया।