- Hindi News
- रोजगार योजनाओं का लक्ष्य पूरा नहीं किया तो होगी कार्रवाई : कलेक्टर
रोजगार योजनाओं का लक्ष्य पूरा नहीं किया तो होगी कार्रवाई : कलेक्टर
इंदौर| जिलेमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना सहित अन्य रोजगारमूलक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। इन योजनाओं के अंतर्गत लक्ष्यों की पूर्ति हर हाल में इस माह में हो जाए। यह तय किया जाए कि इन योजनाओं के अंतर्गत जो प्रकरण इस माह के अंत तक स्वीकृत हों उनमें मार्च माह के अंत तक ऋण वितरण की कार्रवाई पूरी हो जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यह बात कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने बैंक शासकीय विभागों के अधिकारियों को बुधवार को बैठक में दिए। उन्होंने बैंक अफसरों से कहा- वे शासकीय योजनाओं में ऋण प्रकरण स्वीकृत कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें। लापरवाही बरतने वाले बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।