- Hindi News
- वकील पर आरोप, शादी का झांसा देकर की ज्यादती
वकील पर आरोप, शादी का झांसा देकर की ज्यादती
शादीका झांसा देकर एक वकील महिला के साथ पांच सालों से ज्यादती कर रहा था। बुधवार को महिला शिकायत करने थाने पहुंची तो थाना प्रभारी ने उसे डांट दिया। शाम को महिला को दोबारा बुलवाकर रिपोर्ट दर्ज की। टीआई ने महिला से कहा- वे फोन पर किसी और को डांट रहे थे।
अन्नपूर्णा इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर पुलिस ने वकील प्रमोद व्यास पर ज्यादती का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कुछ साल पहले वह एक केस के सिलसिले में वकील से मिली थी। बाद में वकील ने शादी का झांसा दिया और ज्यादती की। पांच सालों तक वकील उन्हें झांसा देता रहा। महिला ने बताया वकील ने उसके अश्लील फोटो ले लिए थे। फोटो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देता था। वकील के खिलाफ एक अन्य महिला ने जूनी इंदौर थाने में ज्यादती का केस दर्ज कराया था। वकील ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी।