- Hindi News
- अब वाट्स एप जैसे एप्लीकेशन पर आपसी संवाद करेगी पुलिस
अब वाट्स-एप जैसे एप्लीकेशन पर आपसी संवाद करेगी पुलिस
इंदौरपुलिस ने आंतरिक संवाद के लिए वाट्स-एप जैसा एप्लीकेशन तैयार करवाया है। जो भी घटना होगी थाना प्रभारी को उसका फोटो और वीडियो इसी एप्लीकेशन के ग्रुप पर डालना होगा। यहीं उसे आईजी और डीआईजी के निर्देश भी मिल जाएंगे।
डीआईजी राकेश गुप्ता ने बताया इस एप्लीकेशन में हर थाना प्रभारी का अलग ग्रुप तथा सभी के लिए एक ग्रुप बनाया है। इसके बाद हर थाना प्रभारी को इसी ग्रुप पर अपने क्षेत्र की घटना की जानकारी देना होगी। थाना प्रभारी के ग्रुप में उसके सीएसपी, एएसपी, एसपी, डीआईजी और आईजी हैं। इससे एक बार दी गई सूचना सभी को एकसाथ पता चल जाएगी। जिस भी अधिकारी को जो निर्देश देना है वह उसे इसी एप पर दे सकेगा। ऐसे में समय बचेगा और सूचना की गोपनीयता भी रहेगी। इस एप में खासतौर पर यह व्यवस्था की गई है कि इसका स्क्रीन शॉप लिया जा सकेगा और ही मैसेज की कॉपी हो पाएगी।