पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्स जमा नहीं करने पर 215 वाहन जब्त

टैक्स जमा नहीं करने पर 215 वाहन जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहनविभाग द्वारा नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के खिलाफ बुधवार को भी कार्रवाई की गई। इस दौरान चार दलों ने शहर के पांच स्थानों से 215 वाहन जब्त किए। इनमें बड़े कमर्शियल वाहनों के साथ ही छोटे यात्री वाहन भी शामिल हैं।

आरटीओ एमपी सिंह ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में कमर्शियल वाहन बिना टैक्स चुकाए दौड़ रहे हैं। इनके विरुद्ध चल रही कार्रवाई के क्रम में बुधवार को विभाग के चार दलों ने विजय नगर, देवास नाका, चंदन नगर, बड़ा गणपति और चोइथराम मंडी पर वाहनों की जांच की। जेसीबी, डंपर, छोटे लोडिंग वाहन, कार टैक्सियां, 45 वैन और मैजिक को जब्त किया गया। यह वाहन बिना टैक्स चुकाए चल रहे थे। इनसे 20 लाख रुपए से ज्यादा की वसूली की संभावना है।

टैक्स नहीं चुकाने वाले वाहन जब्त कर विजय नगर आरटीओ में खड़े किए।