पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने महिला डॉक्टर से की मारपीट, एसपी से की शिकायत

छात्रों ने महिला डॉक्टर से की मारपीट, एसपी से की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर| हीरानगरथाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में आयुर्वेदिक डॉक्टर उनके परिचित के साथ छात्रों ने मारपीट की। उन्होंने डीआईजी एसपी से शिकायत की। वीणा नगर निवासी डॉ. उमा मेहरा ने शिकायत में बताया कि उनके घर के पास कुछ कॉलेज छात्र रहते हैं। वे कमरे की चाबी दूसरे दोस्तों को देकर चले जाते हैं जिसके बाद कई लोग वहां आते रहते हैं। जब उन्होंने मकान मालिक से इस बारे में शिकायत की तो उसके बाद से उनकी गाड़ी से पेट्रोल चोरी होने लगा, जबकि वहां बाहरी व्यक्ति नहीं सकता। बुधवार को उमा ने छात्रों को साफ-सफाई के लिए गाड़ी निकालने का कहा तो उन्होंने अभद्रता की। परिचित निर्मल मेहता ने विरोध किया तो उनसे मारपीट की। मुझे भी मारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।