पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक को चाकू मारा

युवक को चाकू मारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|गीता नगरमें बुधवार दोपहर एक युवक को बदमाश चाकू मारकर पांच हजार रुपए लूटकर भाग गया। चंदन नगर पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय रमजू पिता रफीक को लल्ला नामक बदमाश चाकू मारकर उसके पास से पांच हजार रुपए छीनकर भाग गया। छोटे भाई गोलू ने बताया लल्ला ने रमजू से रुपए मांगे थे, नहीं दिए तो चाकू मार दिया। वह लोगों के सहयोग से रमजू को थाने ले गया लेकिन पुलिस ने अस्पताल ले जाने को कहा। उसके बाद पुलिस वाले अस्पताल पहुंचे। चंदन नगर टीआई विनोद दीक्षित ने कहा युवक को ज्यादा चोट आने के कारण पहले अस्पताल ले जाने का कहा। पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और बयान लिए। मामला आपसी लेनदेन का है।