पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लीनिक से पचास हजार उड़ाए

क्लीनिक से पचास हजार उड़ाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|नगीन नगरस्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक से बदमाश करीब पचास हजार रुपए उड़ा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।एरोड्रम पुलिस के अनुसार डॉ. प्रिया सोलंकी नगीन नगर में कृष्णा क्लीनिक संचालित करती हैं। 9 जनवरी को वे गाड़ी खरीदने के लिए 47 हजार रुपए लेकर आई थीं। इस बीच डिलीवरी केस आने पर वे रुपए क्लीनिक में रखकर दूसरे अस्पताल चली गईं। मंगलवार को वे क्लीनिक पहुंचीं तो रुपए गायब मिले। उन्होंने स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन रुपए नहीं मिले। बुधवार को उन्होंने एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज करवाई।