पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुदामा नगर झुग्गी बस्ती के शराब अड्डोंं पर कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

सुदामा नगर झुग्गी बस्ती के शराब अड्डोंं पर कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुंडागर्दीके लिए ख्यात सुदामा नगर की झुग्गी बस्ती में आबकारी और अन्नपूर्णा पुलिस ने दबिश देकर 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये लोग बस्ती में अवैध रूप से शराब बेचते थे। इससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा था।

आबकारी उप निरीक्षक नितिन आशापुरे ने बुधवार दोपहर 12 बजे दो हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल के साथ दबिश दी। टीम ने पहले अलका बाई के अड्‌डे से आरोपी जय पिता विजय (24), राहुल पिता जगदीश (22) और सौरभ पिता मांगीलाल (21) को पकड़ा। पहले यहां तलाशी में कुछ हाथ नहीं लगा, लेकिन आसपास की झुग्गी बस्ती में सर्चिंग करने पर प्लास्टिक ड्रम और बोरे में देशी शराब के क्वार्टर मिले। पलंग पेटी के नीचे छिपाकर रखी साढ़े तीन पेटी शराब भी पकड़ी। इधर, सेक्टर के पास गोल्डी के अड्‌डे से विकास पिता सूरज नामक युवक को 40 क्वार्टर देशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया। अन्नपूर्णा पुलिस ने मंगलवार रात को भी दबिश देकर जय पिता विजय तंवर (22) को 22 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

भास्करने उठाया था मुद्दा

बुधवारको दैनिक भास्कर द्वारा बस्ती के हालात उजागर करने के बाद हुई कार्रवाई से रहवासियों को राहत मिली। उन्होंने अफसरों को फोन कर अवैध शराब और बदमाशों के बैठने के अड्डे बताए थे। टीम ने दोपहर 2 बजे तक पूरी बस्ती में सर्चिंग कर शराब बेचने वालों की जानकारी जुटाई। हालांकि बड़े शराब तस्कर हाथ नहीं लगे, अधिकारियों ने उन्हें शीघ्र पकड़ने की बात कही है।

कार्रवाई करती आबकारी विभाग की टीम।