पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में 3 और मौतें, अब भी सरकार भगवान भरोसे

शहर में 3 और मौतें, अब भी सरकार भगवान भरोसे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू के 3 और संदिग्ध मरीजों की गुरुवार को एमवायएच में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक शहर में 43 संदिग्ध मरीज दम तोड़ चुके हैं। इधर इस बीमारी से निपटने के इंतजाम को लेकर इंदौर हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर जवाब देने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अफसर खाली हाथ पहुंच गए। मौखिक जवाब दिया- यह प्राकृतिक आपदा है... तापमान बढ़ेगा तो खत्म हो जाएगी निगम की तरफ से कहा गया कचरे से इस बीमारी का कोई संबंध नहीं।

दलील सुनते ही कोर्ट सख्त हुई। कहा- दोपहर 2.30 तक शपथ-पत्र पर जवाब चाहिए कि सरकार इस बीमारी की रोकथाम के लिए क्या कर रही है। ढाई बजे पेश जवाब में कहा गया कि इंदौर में सेंपल जांच के लिए लेबोरेटरी स्थापित नहीं की जा सकती। ग्वालियर और जबलपुर में जो लैब है वह रक्षा मंत्रालय के द्वारा संचालित की जा रही है। केंद्र सरकार अलग लैब बनाने की पहल करती है तो राज्य सरकार मदद कर सकती है। इस पर गुरुवार शाम तक कोर्ट ने कोई निर्देश जारी नहीं किए थे। नगर निगम की तरफ से कहा गया कि हाई कोर्ट आदेश कर दे तो आज से ही कीटनाशक का छिड़काव शुरू कर देते हैं। एडवोकेट अजय मिश्रा ने यह जनहित याचिका दायर की है। एडवोकेट अजय बागड़िया, गजेंद्रसिंह ने पैरवी की।