कोमल के घावों का जिम्मेदारकौन ?
आइए, कोमल के लिए दुआ करें...
खुद को गोली मारने के मामले में नया मोड़
कोमल के मोबाइल से हुई है छेड़छाड़
शुक्रवार कीसुबह बेटी को लाड़ कर स्कूल भेजने वाली मां कोमल गुप्ता की सांसों का साहस चौथे दिन भी उसके साथ कुछ यूं खड़ा है जैसे कुछ हुआ ही हो। डॉक्टरों के तजुर्बे पर यकीन करें तो खुद के सिर में गोली मारनेवाली कोमल शायद यह कभी बता पाए कि जिंदगी का वो कौन सा ऐसा पहलू था जिसने उसे नैराश्य के इस मुकाम पर पहुंचा दिया। हमेशा अपने दिल की बात सहेलियों से करने वाली कोमल जिंदगी की इस सबसे बड़ी घटना की वजहों को अब कभी किसी के साथ साझा नहीं कर पाएगी। दरअसल पति के रिवॉल्वर को अपने कांपते हाथों में थामकर उसने खुद पर जो गोली चलाई है उसका सूराख इतना बड़ा है कि दिमाग के उस हिस्से की भरपाई बमुश्किल ही दुनिया की कोई दवा कर पाए। दवा देनेवाले हाथ जमीन पर टिकते दिख रहे हैं...लेकिन दुआओं का असर दिखना अभी बाकी है। क्यों हुआ, कैसे हुआ, इन सवालों पर बाद में बात कर लेंगे। चलिए, पहले कोमल के लिए दुआ मांगते हैं...। आज एक मोमबत्ती जलाते हैं-एक मां के लिए, एक बेटी के लिए, एक प|ी के लिए, एक दोस्त के लिए...शायद मोमबत्ती की लौ के साथ जिंदगी की लौ रोशन हो जाए...।
पति मनोज बोला- शराब पीता हूं, लेकिन परेशान नहीं किया -पेज 2
कोमल का सहेलियों को भेजा आखिरी मैसेज
प्यार को जब प्यार हुआ तो प्यार ने प्यार से पूछा... प्यार कैसा होता है? तो प्यार ने प्यार को प्यार से कहा- प्यार तो हमारे दोस्तों जैसा प्यारा होता है...। (4दिसंबर)
पिता ने कहा- पता नहीं था दामाद हत्या का आरोपी रहा है
मनोजने अपने ऊपर दर्ज हत्या के प्रकरण, सजा और बरी होने की कोई जानकारी शादी से पहले ससुराल वालों को नहीं दी थी। कोमल के पिता घनश्याम अग्रवाल से पुलिस ने बयान के बाद पूछा कि क्या उन्हें पता था कि मनोज पर हत्या का केस था? उन्होंने कहा-यह जानकारी शादी के बाद मनोज से ही पता चली। शादी के पहले इस बात की खबर मिली थी लेकिन परिवार ने बात गोलमाल कर दी थी। इसकी पुष्टि एएसपी ने की है।
हेमंत शर्मा
ãUSÌÿæðÂ
ÖæS·¤ÚU
मोबाइल को जांच के लिए हैदराबाद लैब भेजेंगे
कोमल के मोबाइल से छेड़छाड़ हुई है। पुलिस दोनों मोबाइल जांच के लिए हैदराबाद की लैब भेज रही है। -विपिन माहेश्वरी,आईजी