पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोमवार को फ्लाइंग सिक्ख मिल्खा सिंह इंदौर के मेहमान थे।

सोमवार को फ्लाइंग सिक्ख मिल्खा सिंह इंदौर के मेहमान थे।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को फ्लाइंग सिक्ख मिल्खा सिंह इंदौर के मेहमान थे। वे पहली बार यहां आए। मिल्खा ने एमरल्ड हाइट्स स्कूल में सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस और टेनिस स्पर्धा का शुभारंभ किया। समारोह में स्क्रीन पर जब उनकी बायोग्राफी दिखाई जा रही थी तब उन पर बनी मूवी \\\"भाग मिल्खा भाग\\\' के कुछ सीन देख मिल्खा भावुक हो बैठे और अपने आंसुओं को रोक नहीं सके। सिटीभास्कर भी पढ़ें



इसदौरान उन्होंने कहा मैं अपने जीवन में चार मर्तबा रो पड़ा हूं। पहली बार में 1947 में विभाजन के दंगे के वक्त अपने माता-पिता की हुई दर्दनाक मौत के समय रोया था, दूसरी बार रोम ओलिंपिक में गोल्ड मेडल हाथ से फिसल जाने के समय पूरी रात दिनभर रोता रहा। मेरी जिंदगी पर बनीं भाग मिल्खा भाग मूवी देख मैं अक्सर रो पड़ता हूं।

\\\"भाग मिल्खा भाग\\\' देख रो पड़े असली मिल्खा