- Hindi News
- 110 साल पुराने सिक्के संग्रहालय के लिए दिए
110 साल पुराने सिक्के संग्रहालय के लिए दिए
इंदौर | राजबाड़ामें बनने वाले होलकरकालीन संग्रहालय के लिए अब लोग खुद आगे आने लगे हैं। नगर निगम में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे विष्णुपुरी निवासी रामभरोसे यादव को 22 साल पहले सिंहस्थ के दौरान क्षिप्रा नदी में होलकरकालीन सिक्के मिले थे। उन्होंने सोमवार शाम को भास्कर ऑफिस आकर 14 सिक्के प्रशासन को सौंपने के लिए दे दिए। यह सिक्के साल 1905 से लेकर साल 1956 के बीच बने हैं। यादव ने बताया कि 1992 के सिंहस्थ मेले के दौरान वह होमगार्ड में थे और नदी में सुरक्षा के लिए तैनात थे। नदी में एक लाल कपड़े में बंधे हुए यह सिक्के मिले थे, तब से इन्हें संभाल कर रखा हुआ था।