इंदौर. काम के प्रति लापरवाही बरतने पर संभागायुक्त संजय दुबे ने महू के बीआरसी(ब्लाक स्त्रोत समन्वयक) संजय नेल्सन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय बुधवार को शिक्षा विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक में लिया गया है। बैठक में दुबे ने कहा कि शिक्षकों के स्कूल आने-जाने का समय अब
मोबाइल एप्प के जरिए पता किया जाएगा।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षकों की स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ही ई-अटेंडेंस सिस्टम शुरू किया गया है। 15 दिन में यह सिस्टम लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षकों की चुनाव संबंधी ड्यूटी नहीं लगाई जाए।
जो जिला शिक्षा अधिकारी इन निर्देशों पर ध्यान नहीं देंगे,उन पर कार्रवाई की जाएगी। संभागायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि छात्रों में बढ़ती नकल की प्रवृति पर रोक जरूरी है। संभागायुक्त ने कहा कि जिन शिक्षकों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, वे उसे खरीदने के लिए जीपीएफ से भी राशि निकाल सकते हैं।