पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज खातीपुरा और बंगाली चौराहा की ओर जाने से बचें

आज खातीपुरा और बंगाली चौराहा की ओर जाने से बचें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | गुरुवारको शहर में विभिन्न स्थानों पर घट स्थापना की जाएगी। इनमें ज्यादातर प्रतिमाएं खातीपुरा उतार और बंगाली चौराहे की दुकानों से खरीदी जाती हैं। इसे देखते हुए गुरुवार को यहां बहुत भीड़ रहेगी। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्शन प्लान जारी किया है। लाल अस्पताल से सिटी बस, मैजिक, वैन को खातीपुरा उतार जाते हुए शास्त्री मार्केट, पत्थर गोदाम, डीआरपी दरगाह, होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। रानीपुरा एवं पुराना पावर हाउस से लोडिंग वाहन खातीपुरा की तरफ प्रतिबंधित किए जाएंगे। चार पहिया तीन पहिया वाहन को भी शास्त्री मार्केट होकर बडी लाइन रेलवे स्टेशन होते हुए जवाहर मार्ग अथवा पत्थर गोदाम, डीआरपी दरगाह होते डायवर्ट किया जाएगा। बंगाली चौराहा पर भी दुर्गा प्रतिमाएं बेची जाती हैं। इसे देखते हुए भारी वाहनों का रेडिसन चौराहा, पीपल्याहाना चौराहा एवं कनाड़िया बायपास से आना प्रतिबंधित रहेगा।