पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 105 में से सिर्फ 35 छात्र पास, यूनिवर्सिटी में किया हंगामा

105 में से सिर्फ 35 छात्र पास, यूनिवर्सिटी में किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी के नालंदा परिसर में बुधवार को बीडीएस के छात्रों ने हंगामा किया। उनका कहना था एक-दो अंकों से फेल किया गया है। तत्काल रिव्यू करवाया जाए और सही तरीके से मूल्यांकन हो। अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया। बीडीएस के छात्र बड़ी संख्या में पहुंचे थे। उनका कहना था 105 में से महज 35 छात्र पास हुए हैं। ज्यादातर छात्रों को माइक्रो बॉयो और फॉर्मा विषय में ही फेल किया गया है। छात्रों का कहना था कि हर बार रिजल्ट खराब ही आता है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है रिव्यू में सारी स्थिति साफ हो जाएगी।