स्टील कंपनी ने सरेंडर किए एक करोड़
इंदौर|पीथमपुर कीस्टील निर्माता कंपनी पर वाणिज्यकर की एंटी इवेजन विंग ने बुधवार को छापे की कार्रवाई की। कार्रवाई में अफसरों ने कंपनी के इंदौर स्थित कार्यालय को भी जांच के घेरे में लिया। विभागीय सूत्राें के मुताबिक यहां से अफसराें को टैक्स चोरी संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे। इनकी जांच करने पर पता चला कि कंपनी लंबे समय से टैक्स का भुगतान नहीं कर रही थी। कार्रवाई के बाद कंपनी ने टैक्स की राशि एक करोड़ रुपए सरेंडर किए।