पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्थायी पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए तीन जगह चिह्नित

स्थायी पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए तीन जगह चिह्नित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. शहर में खुलने वाले स्थायी पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए भी क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस से जिला प्रशासन को पत्र गया है। प्रशासन ने इसके लिए जगह तलाशने का काम शुरू कर दिया है और शहर में तीन जगह प्रारंभिक रूप से चिह्नित की गई है। इसमें नौलखा के पास आईडीए का एक दो मंजिला भवन, स्कीम 140 में आईडीए का निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन और तीसरा जनपद पंचायत के पुराने भवन को रखा गया है।

पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारियों को इन तीनों की जानकारी भी दी जा चुकी है, लेकिन उन्हें नौलखा वाला भवन अधिक पसंद नहीं आया है। इसमें उन्होंने पार्किंग की समस्या बताई है। हालांकि प्रशासन इस भवन को आईडीए से व्यवस्थित कराने और पार्किंग की व्यवस्था कराने की बात कह चुका है। स्कीम-140 का भवन पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए पासपोर्ट अधिकारियों को पसंद आया है, लेकिन इसे पूरा बनने में तीन माह का समय लगेगा।

स्थायी पासपोर्ट केंद्र के लिए तीन जगह चिह्नित की है। पासपोर्ट अधिकारी जिसे पसंद करेंगे, उसे जल्द तैयार करा दिया जाएगा। -आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर