इंदौर. तमामदावों और तारीख पर तारीख दिए जाने के बाद भी देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित नहीं होने से प्रबंधन की भारी फजीहत हो रही है। इस बीच कुलसचिव परीक्षा नियंत्रक ने मूल्यांकन केंद्र प्रभारी से साफ कह दिया है कि समय पर रिजल्ट दें या जिम्मेदारी छोड़ें।
दरअसल यह हालात इसलिए बने हैं कि पिछले डेढ़ सप्ताह में सैकड़ों छात्र अलग-अलग गुट में पहुंचे और रिजल्ट की लेटलतीफी को लेकर प्रबंधन को घेरा। यही वजह है कि प्रबंधन को मूल्यांकन केंद्र के प्रति यह सख्त रवैया अपनाना पड़ा है। वैसे भी खुद मूल्यांकन केंद्र की तरफ से 30 सितंबर तक सारे रिजल्ट घोषित किए जाने का दावा किया था, लेकिन फिलहाल तो एक भी बड़ा रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है।
जांच शुरू : बीएससीचौथे सेमेस्टर की 132 विद्यार्थियों की पूरी क्लास के फेल होने के मामले की भी जांच होगी।
ये रिजल्ट नहीं आए महीनों से
- बीकॉम,बीए और बीएससी सेकंड सेमेस्टर (चार माह पहले हुई थी परीक्षा)।
- बीए और बीएससी फोर्थ सेमेस्टर (चार माह पहले परीक्षा)।
- बीपीटी दूसरा और तीसरा वर्ष (साढ़े चार माह पहले हुई थी परीक्षा)।
- बीजेएमसी पहला सेमेस्टर (पांच माह पहले हुई परीक्षा) रिजल्ट तो हर हाल में देना ही होंगे
मूल्यांकन केंद्र प्रभारी से कहा गया है कि रिजल्ट तो हर हाल में देना ही होंगे। जो लोग समय पर काम नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें बदलना जरूरी हो गया है। डॉ.अनिल शर्मा, परीक्षानियंत्रक, डीएवीवी