- Hindi News
- जीतने वाले को मिलेगा मेयर का टिकट, वह विधायक ही क्यों हो
जीतने वाले को मिलेगा मेयर का टिकट, वह विधायक ही क्यों हो
नगरीय निकाय चुनावों में नहीं होगी विस-लोस चुनाव जैसी स्थिति
भाजपाप्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने रविवार को मेयर का टिकट चाहने वाले विधायकों की उम्मीद को बढ़ा दिया है। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा- माहौल अभी भी भाजपा के पक्ष में है। अन्य दावेदारों के साथ विधायक भी मेयर पद के टिकट मांग सकते हैं क्योंकि दावेदारी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता कर सकता है। लेकिन पार्टी टिकट जीतने वाले उम्मीदवार को ही देगी। इसमें विधायक भी शामिल हो सकते हैं।
चौहान ने देश में दंगों की बढ़ती संख्या को लेकर केंद्र सरकार पर उठाए जा रहे सवालों को सिरे से खारिज किया। बोले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए कानून सक्षम है और इससे प्रदेश में भी सख्ती से निपटा जा रहा है। नवरात्रि में आयोजित होने वाले गरबों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के मसले पर उन्होंने कहा- गैर हिंदू जिसमें मुस्लिम भी शामिल हैं अगर उनकी बात की जा रही है तो मैं बताना चाहता हूं कि मुस्लिम मूर्ति की पूजा नहीं करते।
^ प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद सांप्रदायिक ताकतें खुलकर सामने गई हैं। अरुणयादव, प्रदेशअध्यक्ष कांग्रेस
^असामाजिक तत्व गरबे पंडाल में प्रवेश कर सकें इसलिए आई कॉर्ड जरूरी किया जाता है तो इसमें बुराई क्या है नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेशअध्यक्ष भाजपा