बिना वेरिफिकेशन सिम दी तो कार्रवाई
इंदौर | क्राइमब्रांच के एएसपी ने सभी मोबाइल कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर्स को कह दिया है कि अब फर्जी नाम सेे सिम चलती मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एएसपी दिलीप सोनी ने बताया शाम को शहर के 15 डिस्ट्रीब्यूटर्स को बुलाकर यह बात कही गई है। इसके साथ ही सभी मोबाइल कंपनियों को भी पत्र भेजे गए हैं। उनसे पूछा गया है कि जिन चार व्यक्तियों के जानकारी वाले फॉर्म टाटा डोकोमो और आइडिया कंपनी में भेजकर सिम ली गई है। उनका कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है। कहीं उनसे अन्य सिम भी तो फर्जी पते से नहीं ली गई है।