पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेजों से कहेंगे 10 नवंबर तक कोर्स पूरा करें

कॉलेजों से कहेंगे 10 नवंबर तक कोर्स पूरा करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिवर्सिटी भेजेगी पत्र

कॉलेजोंको 10 नवंबर तक सभी संकाय के पहले सेमेस्टर के कोर्स की पढ़ाई पूरी करवाना होगी। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की तरफ से इस मामले में कॉलेजों को एक पत्र भी भेजा जाएगा। पहली बार केवल परंपरागत कोर्स बल्कि वोकेशनल (बीकॉम फॉरेन ट्रेड, एडवरटाईजिंग, ऑनर्स आदि) और प्रोफेशनल कोर्स (एमबीए,बीसीए) की परीक्षाएं भी साथ होंगी। छोटी से छोटी परीक्षाएं जो अकसर महीनों लेट होती थीं, वह भी इस बार साथ होंगी। इतना ही नहीं इस बार यूजी और पीजी की सभी प्राइवेट परीक्षाएं भी सेमेस्टर से होना है, इसलिए वह परीक्षाएं भी इन्हीं के साथ आयोजित की जाएंगी।

^लगभगसभी परीक्षाएं साथ होंगी। इसलिए तैयारी भी उसी हिसाब से की जा रही है। डॉ.अनिल शर्मा, परीक्षानियंत्रक