10 के नोट गिराकर 80 हजार का बैग उड़ाया
इंदौर| कारके बाहर 10-10 के नोट गिराकर जवाहर मार्ग पर बदमाश करीब 80 हजार से भरा बैग उड़ा ले उड़े। सेंट्रल कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना शॉकर्स फार्मा, दवा बाजार में काम करने वाले संजय पिता सुरेंद्र उपाध्याय के साथ हुई। शनिवार को वे बैंक से एक लाख 38 हजार का पेमेंट निकालकर ड्राइवर के साथ कार से जा रहे थे। कुछ स्थानों पर पेमेंट कर वे जवाहर मार्ग पहुंचे। तब उनके बैग में 79 हजार रुपए थे। ड्राइवर उतरकर सामान लेने गया। संजय कार में बैठे थे। तभी एक युवक आया और कहा- कार के बाहर कुछ सामान गिरा है। संजय ने देखा तो 10-10 के नोट दिखे। संजय खुद के नोट समझकर उतरकर उठाने लगे, तभी बदमाश रुपयों भरा बैग उड़ा ले गया।