पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाय भारत की अर्थव्यवस्था का आधार, हत्या पर प्रतिबंध जरूरी

गाय भारत की अर्थव्यवस्था का आधार, हत्या पर प्रतिबंध जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र-4 में निकली कांग्रेस की चुनरी यात्रा

क्षेत्र-1 की चुनरी यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा

गोमाता की रक्षा के संकल्प को लेकर रविवार को बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली गई। पांच लाख सितारों से सजी दो किमी लंबी चुनरी को हजारों लोगों ने थामा और माता बिजासन के चरणों में अर्पित किया। विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर केंद्र सरकार से गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने यात्रा को अद्भुत बताया। बोले- उन्होंने पहली बार इतने बड़े जनसमूह को चुनरी को थामकर आगे बढ़ता हुआ देखा है। यह इंदौर जैसे शहर में ही संभव है। बोले- गो वंश देश की अर्थव्यवस्था का आधार है। गाय की रक्षा नहीं करेंगे तब तक देश के भविष्य को मजबूत नहीं बना पाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने गाय को पशुधन घोषित करने की बात कही। सांसद रघुनंदन शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, शंकर लालवानी, कैलाश शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

एकहिस्से में बनी रही वाहनों की आवाजाही- बड़ागणपति से एयरपोर्ट रोड के एक हिस्से से यात्रा निकली वहीं हिस्से में वाहनों की आवाजाही आसानी से हो पा रही थी। हर्ष नीमा ने बताया कि यातायात की सुगमता के लिए दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाल रखी थी।

लाख सितारों से सजी थी माता की चुनर

िकलोमीटर लंबी चुनरी यात्रा

100

05

02

घनश्यामदास नगर से निकली यात्रा में शामिल श्रद्धालु।