इंदौर | अहमदाबादमें आयोजित चतुष्कोणीय अभ्यास मैच में मप्र अंडर-16 टीम के निखिल मिश्रा ने शतकीय पारी खेली। इसकी मदद से मप्र ने गुजरात के खिलाफ तीन दिवसीय मैच में शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन पहली पारी में 6 विकेट पर 248 रन बनाए। निखिल 100 रन और राहुल चंद्रोल 55 रन बनाकर रिटायर्ड हुए।