- Hindi News
- सूत्रधार की स्पर्धा में \"एक्ट\' सर्वश्रेष्ठ
सूत्रधार की स्पर्धा में \"एक्ट\' सर्वश्रेष्ठ
अभिनय में अभिषेक शर्मा को पहला पुरस्कार
अभिनयके पुरस्कारों में पुरुष वर्ग में \\\'तिरिछ\\\' एकांकी के लिए अभिषेक शर्मा को प्रथम, हर्ष शर्मा (आठ घंटे) को द्वितीय मनोज पेमगिरिकर (एक्ट) को तीसरा ईनाम दिया गया। स्त्री पात्रों में समीक्षा निगम (दामन) को पहला, पूजा परमार (एक्ट) को दूसरा शालीन कैरव (ये सब जमी है मेरी) को तीसरा पुरस्कार दिया गया।
देवी अहिल्या के बचपन की भूमिका निभाने वाली नन्हीं कलाकार सारवी गोडबोले को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। नेपथ्य सज्जा के लिए हालात-ए-हवालात और बाढ़ का पानी, प्रकाश व्यवस्था के लिए तिरिछ बाढ़ का पानी को सम्मानित किया गया। दो दिन की इस स्पर्धा में कुल 16 एकांकी प्रस्तुत किए गए जिनमें दिल्ली और भोपाल के नाट्यदलों ने भी शिरकत की। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. मंजुल कंसल, परशुराम गीद और दीपक असीम थे। संचालन संयोजक सत्यनारायण व्यास ने किया।
सूत्रधार की दो दिनी प्रतियोगिता में सोलह एकांकियों का मंचन किया गया।
drama reveiw