पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गबन छुपाने के लिए एटीएम लोडरों ने उड़ाए थे 62 लाख रु.

गबन छुपाने के लिए एटीएम लोडरों ने उड़ाए थे 62 लाख रु.

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानपुरके नंदलाई घाटी इलाके में बुधवार को हुई एटीएम फिलिंग वाहन की दुर्घटना षड्यंत्र निकली। एटीएम में रुपए फिलिंग करने वाली कंपनी के चार कर्मचारियों ने एक इंजीनियरिंग छात्र की मदद से इस घटना को अंजाम दिया और गाड़ी में रखे 62 लाख रुपए उड़ा लिए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर उनसे साढ़े चौबीस लाख रु. जब्त कर लिए हैं।

डीआईजी राकेश गुप्ता ने बताया बुधवार रात नंदलाई घाटी में एक बोलेरो गाड़ी (एमपी-09-सीबी-9625) पेड़ से टकराई मिली थी और उसमें सवार आईएसएसएसडीबी प्राइवेट सिक्युरिटी कंपनी के कर्मचारी किसी अज्ञात नशे में बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचे थे। शेष-पेज 6 पर

वैनमें बैठे सुरक्षा गार्ड कमलापति द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि वे महू से मानपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक स्थान पर उन्होंने ज्यूस पीया था। कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे कच्चे में उतरकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कोई वैन में रखे 62 लाख रुपए चुरा ले गया।

चारों के एक साथ बेहोश होने पर हुई शंका

डीआईजीने बताया एएसपी महू अरविंद तिवारी, मानपुर टीआई शैलेंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे तो गार्ड की बातों पर संदेह हुआ। आईएसएसएसडीबी कंपनी के कस्टोडियन प्रवीण वर्मा और मनीष बौरासी से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। बाद में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के करीब 27 लाख का गबन किया था। खुलासा होने के डर से 62 लाख रु. उड़ाने का प्लान बनाया था। गार्ड कमलापति को महू के पास ज्यूस में नींद की गोली मिलाकर पिला दी थी। पुलिस बैंक अधिकारियों की भूमिका भी जांच रही है।