पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंगल विंडो और व्यावहारिक बनाना होगी

सिंगल विंडो और व्यावहारिक बनाना होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य सचिव आज करेंगे समीक्षा

शहर में 8 से 10 अक्टूबर तक होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव एंटनी डिसा शुक्रवार को शहर में होंगे। वह सुबह दस बजे आयोजन स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर समीक्षा बैठक लेंगे।

रेडिसन में पीएम मोदी की मेक इन इंडिया पर स्पीच सुनते सीआईआई के सदस्य।

भास्कर संवाददाता | इंदौर

मेकइन इंडिया कैंपेंन के दौरान पीएम द्वारा दी गई स्पीच पर इंदौर में सीआईआई के मालवा जोनल काउंसिल ने विशेषज्ञों से परिचर्चा का कार्यक्रम रखा। इसमें सीआईआई जोनल काउंसिल के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में सिंगल विंडो है, इसके बाद भी आवेदक को कई जगह खुद ही जाना पड़ता है। प्रदेश में निवेश का अच्छा माहौल है, लेकिन सिंगल विंडो को और व्यावहारिक बनाना होगा। परिचर्चा में इंदौर सेज के विकास आयुक्त एके राठौर, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के एन मोहन, आईआईएम डायरेक्टर डॉ. ऋषिकेश कृष्णन, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट सुबोध श्रीवास्तव अन्य शामिल थे। सभी ने दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर में तेजी से काम होने की जरूरत बताई, जिससे प्रदेश में निवेश और बढ़ेगा।