132 की क्लास, केमेस्ट्री में सब फेल
भास्कर संवाददाता | इंदौर | गलतऔर अव्यवहारिक मूल्यांकन व्यवस्था की दो शिकायतें लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी के नालंदा परिसर पहुंचे। बीएससी चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों हंगामा करते हुए बताया 132 विद्यार्थियों की पूरी क्लास ही फेल हो चुकी है। सभी विद्यार्थियों को एक ही विषय (केमेस्ट्री) में फेल किया गया है। इसी शिकायत के साथ मंडलेश्वर कॉलेज के छात्र भी पहुंचे। वहां भी ज्यादातर विद्यार्थियों को इसी विषय में फेल किया गया। इससे पहले भी एमएससी और बीएससी के ही अन्य सेमेस्टर में ज्यादातर छात्रों को केमेस्ट्री में ही फेल किया गया था। वप्रभारी कुलपति डॉ. अनिल कुमार औैर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल शर्मा ने तत्काल रिव्यू के निर्देश दिए।
^विद्यार्थिर्योंकी शिकायत को गंभीरता से लिया है। मूल्यांकन केंद्र से तत्काल चर्चा की। रिव्यू करवाएंगे। साथ ही यह भी कोशिश रहेगी कि किसी भी स्थिति में दोबारा इस तरह की स्थिति बने। -डॉ.अनिल शर्मा, परीक्षानियंत्रक, डीएवीवी