- Hindi News
- किराएदारों की सूचना नहीं देने वाले 29 मकान मालिकों पर केस
किराएदारों की सूचना नहीं देने वाले 29 मकान मालिकों पर केस
इंदौर | इन्वेस्टरसमित के चलते पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। बुधवार और गुरुवार को 29 मकान मालिकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन की कार्रवाई की गई। एसपी आबिद खान और ओपी त्रिपाठी ने बताया अखबारों के जरिए मकान मालिकों को आगाह किया जा रहा था कि वे किराएदारों की सूचना दें, लेकिन लगातार लापरवाही बरती गई। इसे देखते हुए व्यापक अभियान चलाया गया। इसमें 14 थाना क्षेत्रों में ऐसे किराएदार मिले जो कई महीनों से रह रहे थे लेकिन सूचना नहीं दी गई। कुछ स्थानों पर तो ऐसे मामले भी दिखे कि किराएदार ने अपनी तरफ से सूचना दे दी लेकिन मकान मालिक ने उसे थाने नहीं भेजा।