पहले ही प्रयास में नंबर वन पर गया देश
भास्कर न्यूज| बड़वाह. लोकसभास्पीकर सुमित्रा महाजन गुरुवार को बड़वाह आईं। सीआईएसएफ के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा भारत चौथे नंबर का देश होने के बाद भी पहले ही प्रयास में मंगल पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। यह सालों की मेहनत का नतीजा है। अब हम विश्व को जानकारी देने की हैसियत रखने वाले हो गए हैं। अब हमे किसी देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सुबह बड़वाह में श्रीमती महाजन ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। दोपहर 12.30 बजे कल्याणी माई आश्रम के लिए रवाना हुई। यहां करीब डेढ़ घंटा बिताया।
सिंहस्थ से पहले खंडवा-इंदौर रेल लाइन संभव नहीं : लोकसभा अध्यक्ष कहा- खंडवा-इंदौर रेलवे लाइन को मीटरगेज से ब्राडगेज में बदलने की प्रक्रिया चल रही है। अभी काम इंदौर तक हुआ है। आगे भी बोर्ड जो तय करेगा उसी के आधार पर काम होगा। सिंहस्थ से पहले खंडवा तक रेलवे लाइन संभव नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष नहीं तो क्या हुआ, विरोधी पक्ष के नेता तो हैं : विपक्ष में नेता प्रतिपक्ष का चयन होने की बात पर श्रीमति महाजन ने कहा नियमों का पालन करने के बाद ही ऐसा हुआ है। विपक्ष में तृणमूल कांग्रेस, एआईडीएमके और कांग्रेस के नेता उसी ताकत से मुद्दे उठाते हैं।
पुलिसवाले सख्ती से पेश आते हैं, हंसना नहीं जानते : सीआईएसएफ में संबोधन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने एक पुलिसकर्मी द्वारा लिखी गई किताब खाकी में इंसान का जिक्र करते हुए कहा पुलिस के बारे में प्रचलित है कि वह सख्ती से पेश आते हैं हंसना नहीं जानते। पुलिसवाले ने उस किताब में अपनी पीड़ा जाहिर की है, जिसमें कहा है कि उनकी गलतियों को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जाता है, अच्छे काम गुम हो जाते हैं।
लोकसभा स्पीकर बोलीं