- Hindi News
- थीसिस में दिखा बिल्डिंग्स का बेहतर आर्किटेक्चर
थीसिस में दिखा बिल्डिंग्स का बेहतर आर्किटेक्चर
फैशनटेक्नोलॉजी पार्क, इंटरनेशनल सेंटर फॉर फोटोग्राफी, सचिन तेंडुलकर म्यूजियम, स्काइस्क्रेपर, हाइब्रिड वेस्टर्न मैनेजमेंट सिस्टम और फॉरेस्ट रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट। ऐसे ही बड़े सेंटर्स की बड़ी बिल्डिंग्स का आर्किटेक्चरल व्यू स्टूडेंट्स ने तैयार करके इसकी थिसिस को एक्जीबिट किया। इसमें उन्होंने लैंड के बेहतर यूसेज पर फोकस किया। गुरुवार को काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन आर्किटेक्चर और स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर आईपीएस अकेडमी द्वारा होटल अमरविलास में एनआईएएसए अवॉर्ड एक्जीबिशन लगाई गई। इसमें नॉर्थ जोन के 16 कॉलेज के 36 स्टूडेंट्स की थीसिस को एक्जीबिट किया गया है। स्टूडेंट्स ने कंसेप्ट, प्लान, व्यू, एलिवेशन, सेक्शन जैसे आर्किटेक्चर के कंसेप्ट्स को यूज़ किया है।
गुरुवार को होटल अमर विलास में स्टूडेंट्स।
ARCHITECTURE EXHIBITION