- Hindi News
- स्वाइन फ्लू टेस्ट मशीन इंदौर में क्यों नहीं?
स्वाइन फ्लू टेस्ट मशीन इंदौर में क्यों नहीं?
स्वाइन फ्लूजांच की लैब शहर में स्थापित करने के लिए हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन को लैब संबंधी पूरी जानकारी के साथ 12 फरवरी को जवाब देने के निर्देश दिए हैं। एडवोकेट अजय बागड़िया ने जनहित याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि सेंपल जांच के लिए जबलपुर स्थित लेबोरेटरी भेजना पड़ रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने तक मरीज की हालत गंभीर हो जाती है। इंदौर में भी लैब स्थापित की जाए, ताकि सैंपल की रिपोर्ट तत्काल मिल सके।
याचिकामें यह भी
{नर्सरीतक की कक्षाओं में छुट्टी घोषित करवाना चाहिए।
{सरकारी अस्पतालों में वेंटीलेटर की संख्या बढ़ाई जाना चाहिए। दवाई का स्टॉक भी बराबर हो।
{अस्पतालों में स्टाफ, आने-जाने वालों को बिना मास्क लगाए प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए।
की मौत इंदौर में इस साल अब तक। इनमें से 16 की पुष्टि। 40 मरीजों का चल रहा है इलाज।
27 मरीजों
1 करोड़
कीमत की है स्वाइन फ्लू जांच पीसीआरमशीन
2दिन
में हो जाती है मशीनइंस्टाल
25सैंपल
एक बार में जांच सकते हैं मशीन से
हाई कोर्ट ने कहा 12 फरवरी तक सरकार दे जवाब