- Hindi News
- सिटी बस ने सिग्नल पर खड़े बांबे हॉस्पिटल के डॉक्टर की ली जान
सिटी बस ने सिग्नल पर खड़े बांबे हॉस्पिटल के डॉक्टर की ली जान
बांबेहॉस्पिटल के युवा सर्जन। डाॅ. चाणक्य विजयवर्गीय। मरीजों के जख्मों पर मरहम लगाकर बाइक से लौट रहे थे। विजयनगर चौराहे पर सिगनल पर रुके। पीछे से तेज रफ्तार सिटी बस ऐसी अनियंत्रित हुई कि यकायक चौराहा चीत्कार उठा। बस रुकी तब तक सिर और हाथ पर लगे गहरे जख्म ने सबकुछ बदल दिया। बाइक टुकड़ा-टुकड़ा... और डॉक्टर की जिंदगी भी। अन्य दो लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा सोमवार रात 8 बजे थाने के ठीक सामने हुआ। डॉ. चाणक्य चौराहे पर स्टॉप लाइन के पीछे सिग्नल पर खड़े थे। तभी निरंजनपुर से विजयनगर चौराहे की ओर आई रूट नंबर 5 की सिटी बस का संतुलन बिगड़ गया। बस ने पहले एक सिटी वैन को टक्कर मारी। वैन कई फीट उछलकर आग खड़े तीन बाइक सवारों पर जा गिरी। हादसे में तीनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।