पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइट मेट्रो का काम करेगी रेल परियोजना लिमिटेड कंपनी

लाइट मेट्रो का काम करेगी रेल परियोजना लिमिटेड कंपनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौरऔर भोपाल में लाइट मेट्रो का काम रेल परियोजना लिमिटेड कंपनी करेगी। कंपनी के गठन के संबंध में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसे मंजूरी के बाद दोनों शहरों में लाइट मेट्रो रेल का काम जल्द ही शुरु हो सकेगा। इस कंपनी को काम शुरू करने के लिए 30 करोड़ रुपए राशि दी जा रही है। इस कंपनी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे।

राज्य सरकार ने हाल ही में भोपाल और इंदौर कलेक्टर से लाइट मेट्रो परियोजना के डिपो बनाने के लिए जगह आवंटित करने को कहा है, ताकि डीपीआर फाइनल की जा सके। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी जुलाई के महीने में प्रोजेक्ट के तहत काम शुरु हो सकेगा। इसके अलावा कैबिनेट में प्रदेश में बनने वाले नवोदय विद्यालय के लिए 1 रुपए की प्रीमियम पर जमीन आवंटित करने की नीति को मंजूरी दी जाएगी।



इसके तहत नगर पालिका क्षेत्र में विद्यालय के लिए 4 एकड़, नगरीय क्षेत्र में 8 एकड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 एकड़ जमीन आवंटित की जा सकेगी।मंत्रिपरिषद की बैठक में 19 बिंदुओं पर चर्चा होगी।