पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो महीने में भी नहीं आई कोमल के मोबाइल की रिपोर्ट

दो महीने में भी नहीं आई कोमल के मोबाइल की रिपोर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेकार्गो व्यापारी मनोज गुप्ता की प|ी कोमल गुप्ता के मोबाइल की रिपोर्ट दो महीने बाद भी पुलिस को नहीं मिल पाई। इसके लिए भोपाल स्थित सीएफएल लैब पर दो बार रिमांइडर भेजे जा चुके हैं।

सांघी कॉलोनी में रहने वाली कोमल गुप्ता ने 5 दिसंबर को खुद को गोली मार ली थी। सुसाइड नोट में उसने किसी पर आरोप नहीं लगाए और घटना के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। उधर, सहेलियों ने कोमल को लेकर कई ऐसी बातें मीडिया के सामने उजागर की, जिनकी जांच आईजी विपिन माहेश्वरी करवा रहे हैं। उन्होंने प्रताड़ना की बात कही है। कोमल के पिता ने हालांकि दामाद पर कोई आरोप नहीं लगाए। अब कोमल का मोबाइल ही है, जिसके रिकॉर्ड से सबकुछ साफ हो सकता है। पुलिस ने भोपाल स्थित लैब में मोबाइल को जांच के लिए भेजा। हालत वहां से अब तक कोई जवाब नहीं आया। एएसपी राजेश सहाय ने बताया दो बार रिमांइडर भेजे जा चुके हैं। पता चला है कि भोपाल लैब में स्टाफ की कमी के कारण कई मामले लंबित हैं। पुलिस अब मुख्यालय से इसकी शिकायत करेगी। उधर एएसपी ने बताया के डॉक्टरों ने कोमल की हालत में सुधार बताया है। कोमल के हाथ-पैर में मूवमेंट हो रहा है लेकिन सेंस नहीं है। डॉक्टर दूसरी सर्जरी प्लान करने वाले हैं।