वाई-फाई के साथ यूपीएससी की कोचिंग भी
होलकरसाइंस कॉलेज जल्द वाई-फाई सुविधा से लैस होगा। 15 दिन के भीतर कॉलेज में पीएससी औैर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग क्लासेस लगेंगी। वाई-फाई सुविधा होने से यहां कॉलेज छात्रों प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को मुफ्त में क्वालिटी कोचिंग मिलेगी।
यही नहीं, कॉलेज में प्रवेश के लिए बीआरटीएस की सर्विस रोड के बजाय सीधे मेन रोड (इंडियन कॉफी हाउस की तरफ वाले रोड) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए एक-दो दिन में विशेषज्ञों को बुलाकर मैप तैयार किया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र से यह सुविधा मिलने लगेगी। बुधवार को कलेक्टर आकाश त्रिपाठी (जनभागीदारी समिति अध्यक्ष) की मौजूदगी में हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए। कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी आर.सी. दीक्षित ने बताया बैठक में ज्यादातर मुद्दों पर निर्णय ले लिए गए। इन सभी निर्णयों पर 15 दिन में अमल शुरू हो जाएगा। परिसर को वाई-फाई करने तथा दोनों कोचिंग को लेकर तत्काल प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। यानी आने वाले दिनों में कॉलेज में कई काम होंगे। कलेक्टर ने बैठक में यह भी कहा कि कॉलेज को आईएसओ सर्टिफिकेट दिलाने के लिए सभी तैयारी में जुट जाएं।
होलकर कॉलेज