- Hindi News
- निर्माण टूटने से खफा रहवासी रात को मैनेजर को थाने ले गए
निर्माण टूटने से खफा रहवासी रात को मैनेजर को थाने ले गए
कनाड़ियारोड स्थित करुणा सागर टाउनशिप में बुधवार को निगम ने अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की। एक ब्लॉक में 84 फ्लैट हैं, जिनकी बालकनी और डक्ट में अतिक्रमण है। दो बेसमेंट पूरी तरह अवैध रूप से बिल्डर ने बना डाले। निगम की कार्रवाई के बाद रहवासी टाउनशिप के मार्केटिंग मैनेजर प्रदीप जैन को तिलक नगर स्थित घर से उठाकर थाने ले गए।
सुबह 11 बजे निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआर लोधी ने बताया करुणा सागर अपार्टमेंट हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के अरुण जैन के नाम से स्वीकृत है। पंचायत से नक्शे पास हुए थे। शहर के बड़े निर्माणों की पिछले दिनों आकस्मिक चेकिंग हुई थी, जिसमें यह निर्माण भी अवैध मिला। इसी क्रम में यह कार्रवाई शुरू हुई। ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर बुलडोजर चले।
करूणासागर अपार्टमेंट में निगम ने चलाया बुलडोजर। ऊपर के फ्लैट्स पर चलाए हथौड़े।