- Hindi News
- इन सड़कों को \"आदर्श\'बनाएंगेक्षेत्र 2 के पार्षद
इन सड़कों को \"आदर्श\'बनाएंगेक्षेत्र-2 के पार्षद
स्वच्छ-इंदौरको लेकर भास्कर द्वारा शुरू किए गए महाभियान में जनता द्वारा चुने गए पार्षदों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। बुधवार को क्षेत्र क्र. 2 के 18 में से 17 पार्षदों ने भास्कर को बताई ऐसी सड़क, जिसे वे आदर्श और मॉडल सड़क बनाएंगे। इन सड़कों में से कुछ पर काम निगम द्वारा जारी है। पार्षदों ने जिम्मेदारी ली है कि वे इन्हें ऐसी बनाएंगे, जिस पर बैठकर खाना खाया जा सके। पार्षदों ने कहा जल्द प्रस्ताव बनाएंगे।