पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन मिलते ही फाइनल हो जाएगी मेट्रो की डीपीआर

जमीन मिलते ही फाइनल हो जाएगी मेट्रो की डीपीआर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर-भोपालमें प्रस्तावित लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट ने अब ट्रैक पकड़ लिया है। बुधवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेट्रो की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) पर बात हुई। बताया गया कि दोनों शहरों से डिपो की जमीन मिलना और यूटिलिटी (पानी, सीवरेज, ड्रेनेज, बिजली अन्य केबल) की जानकारी और इस्टीमेट आना शेष है। यह मिलते ही डीपीआर फाइनल हो जाएगी। इन दोनों बिंदुओं पर चर्चा के लिए 18 फरवरी को विभाग के प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा की अध्यक्षता में फिर बैठक होगी।

नगरीय प्रशासन विभाग में ट्रांसपोर्ट के ओएसडी कमल नागर ने बताया मंत्री विजयवर्गीय ने लाइट मेट्रो, स्मार्ट सिटी, दृष्टि-2018, स्वच्छ भारत सहित कुछ अन्य मुद्दों पर बैठक आयोजित की थी। इंदौर कलेक्टर ने डिपो की जमीनों के लिए पड़ताल शुरू कर दी है। भोपाल के लिए विभाग ने पत्र लिख दिया है। यह जानकारी मिलते ही मंत्री और मुख्य सचिव के सामने प्रेजेंटेशन होगा। इसके बाद कंसल्टिंग कंपनी अलाइनमेंट फाइनल करेगी और डीपीआर कैबिनेट में रख दी जाएगी। बैठक में स्मार्ट सिटी पर भी बात हुई। मंत्री ने ऐसे एरिया चिह्नित करने के लिए कहा है जो मेट्रो रूट पर हों और स्मार्ट सिटी के लिए भी उपयुक्त हों। इससे दोनों के एक जैसे प्रावधान रखे जा सकेंगे। स्वच्छ भारत अभियान को प्रदेश के प्रमुख शहरों में लागू करने पर भी मंत्री ने अफसरों से चर्चा की।