नई महापौर परिषद की शपथ 19 से पहले होगी
26 से पहले एमआईसी गठित करना जरूरी
भास्करसंवाददाता | इंदौर
नगरनिगम चुनाव के बाद बनी नई परिषद का शपथ-ग्रहण 19 फरवरी के पहले हो जाएगा। 19 को निगम ने सभापति पद के लिए चुनाव रखा है। यह आयोजन गांधी हॉल में होगा। इस चुनाव में वे ही लोग शामिल हो पाएंगे जो शपथ ले लेंगे। ऐसे में नई मेयर मालिनी गौड़ और 85 पार्षदों का शपथ ग्रहण कलेक्टर के सामने 19 से पहले हो जाएगा।
निगम अफसरों के मुताबिक सभापति के चुनाव के आठ दिन में मेयर-इन-कौंसिल (एमआईसी) का गठन होना आवश्यक है। ऐसे में 26 फरवरी से पहले एमआईसी गठित हो जाएगी। इधर पार्टी स्तर पर फिलहाल स्थान और तारीख के साथ अतिथियों की सूची तैयार होना बाकी है। बुधवार को यह तय होना था लेकिन पूर्व मंत्री स्व.लक्ष्मणसिंह गौड़ की पुण्यतिथि के चलते मेयर सहित पार्टी नेता समरसता यज्ञ में व्यस्त रहे।