- Hindi News
- यूनिवर्सिटी रिव्यूके रिजल्ट की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड होगी
यूनिवर्सिटी- रिव्यूके रिजल्ट की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड होगी
इंदौर। देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए तय किया है कि अब रिव्यू के रिजल्ट की भी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड होगी। वेबसाइट पर यह बताया जाएगा कि किस कोर्स के रिव्यू का रिजल्ट घोषित किया गया है। कौन सा रिजल्ट नहीं आया है और कब तक संभावित है। इसके लिए प्रबंधन मूल्यांकन केंद्र से लगातार अपडेट लेगा। अभी यह हालत है कि रिव्यू के रिजल्ट घोषित हुए महीनों बीत जाते हैं, उसके बाद भी छात्रों को जानकारी नहीं मिल पाती। उप कुलसचिव अजय वर्मा ने बताया कि इससे निश्चित ही हजारों विद्यार्थियों को फायदा होगा।