प्रथम चरण का काम जुलाई से
सरकार ने लाइट मेट्रो के लिए डीपीआर बना रही रोहित एसोसिएट्स और एलआरटीसी कंपनी को जनवरी 2015 तक डीपीआर बनाने के लिए कहा था जो कंपनी ने पूरा कर दिया। अब सिर्फ डिपो और यूटिलिटी के इस्टीमेट को डीपीआर में शामिल करना है। कंपनी डीपीआर के साथ इंदौर-भोपाल में जियो-टेक्निकल सर्वे भी कर चुकी है। इससे यह फायदा होगा कि जो भी कंपनी मेट्रो का रूट तैयार करेगी, उसे टेंडर लेने के बाद जमीनी मशक्कत नहीं करना होगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही जुलाई 2015 में प्रथम चरण का काम शुरू होने की उम्मीद है।