पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर में एक और सेंट्रल स्कूल का रास्ता साफ

इंदौर में एक और सेंट्रल स्कूल का रास्ता साफ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|इंदैार मेंएक और केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटन नियमों में किए गए संशोधन के कारण प्रदेश के आठ अन्य जिलों में भी नए केंद्रीय विद्यालय खुले सकेंगे। केंद्र सरकार इन स्कूलों की मंजूरी पहले ही दे चुकी है, लेकिन जमीन आवंटन नियमों के कारण ये अटके हुए थे। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। स्कूलों के लिए राज्य शासन के सभी अधिकारियों तथा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपने वाले प्रो. योगेश मिश्रा का कहना है कि हमारी लड़ाई सफल हुई है। अब 2015-16 और 2016-17 तक ये सभी स्कूल खुलेंगे। इंदौर में फिलहाल दो केंद्रीय स्कूल हैं। इसमें एक चिड़ियाघर के करीब औैर दूसरा एरोड्रम रोड पर है। तीसरे स्कूल के लिए कलेक्टर ने संभावित जमीन की सूची भेज दी है।